BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 7:57 pm
BIG REPORT : नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर, एसपी अंकित जायसवाल ने 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन उमेश जोगा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 25 शिकायतों का संतोषपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में लगभग 45 फरियादी उपस्थित हुए, जिन्होंने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। एसपी जायसवाल ने सभी प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए और स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह सहित जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी, संबंधित शाखा प्रभारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी/आवेदक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE