छतरपुर। 11वें खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की पहले दिन दिन की शाम पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित फ़िल्म एक्टर डायरेक्टर अनुपम खेर शामिल हुए जहाँ अनुपम खेर को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इस दौरान अनुपम खेर ने अपने जीवन के कुछ पाल जो राजा बुंदेला के साथ बिताये, उनको याद किया यही नहीं अनुपम खेर ने 40-45 साल पहले राजा बुंदेला से उधार लिए 80 रुपये का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने राजा बुंदेला से 80 रुपये उधार लिए थे, जो आजतक नहीं चुकाये जिन्हें वह आज चुकाएंगे जैसे ही अनुपम खेर ने पैसे निकालने के लिए पेंट की जेब में हाथ डाला तो पहले जेब से 100 रुपये ही निकले फिर अनुपम खेर ने दोबारा जेब से जेब से 500 रूपये निकाले और राजा बुंदेला को खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के मंच पर अदा किये वहीँ अनुपम खेर ने केआईएफएफ को सपोर्ट करने की बात कही तो राजा बुंदेला ने अनुपम खेर से ब्रांड एम्बेसडर बनने की रिक्वेस्ट की।