BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 2:00 pm
BIG NEWS : एमपी में कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति के बाद उठे बगावत के सुर, रतलाम ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने दिया इस्तीफा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक कारणों और विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दायित्वों का हवाला देते हुए कहा है कि इन जिम्मेदारियों के चलते वे संगठनात्मक कार्यों पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि जीतू पटवारी दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके लगभग 18 महीने बाद अगस्त 2025 में उन्होंने प्रदेश के 71 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसी सूची में हर्ष विजय गहलोत को पहले से रिक्त रतलाम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


हालांकि, नियुक्ति के महज चार महीने बाद ही गहलोत द्वारा पद से इस्तीफा दे दिया गया। इससे पहले 6 दिसंबर को आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया।


गौरतलब है कि गहलोत के इस्तीफे से ठीक एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर 780 ब्लॉक एवं उप-ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। नियुक्ति के अगले ही दिन रतलाम ग्रामीण जिला अध्यक्ष का इस्तीफा सामने आने से संगठन के भीतर हलचल मच गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE