BREAKING NEWS
NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<     KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 2:19 pm
KHABAR : सड़क सुरक्षा को लेकर अभिनव पहल, हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, 100 चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गायत्री मंदिर तिराहे पर एक संदेशात्मक दृश्य देखने को मिला।


अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बिट्टू सिंह सेहगल की मौजूदगी में यातायात थाना प्रभारी ने बाइक चलाते समय हेलमेट का नियमित उपयोग करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही विभाग की ओर से 100 दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं।


इस अवसर पर एसपी ने कहा कि “छोटी सी सावधानी अमूल्य जीवन बचा सकती है। सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन सुनिश्चित करना है।


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की पहल से जिले में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालक भी इस पहल से प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग की सराहनीय पहल है, जो न केवल सुविधा प्रदान करती है बल्कि यातायात नियमों के पालन की सीख भी देती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE