सेगांव। राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख,सुप्रसिद्ध राम कथावाचक एवं संत पूज्यनीय डॉ राम विलास वेदांती महाराज अयोध्यधाम के निधन पर नगर सेगाव में उनके अनुयायियों ने देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की गई।
कार्यक्रम में नगर के रामकथा वाचक मोहन भाईजी ने पुष्पांजलि देते हुए कहा कि डॉ वेदांती महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा हे, श्रेष्ठ व्यक्तित्व और सहजता सरलता का अनूठा मिश्रण वेदांती महाराज के जीवन में दिखता है।
इस अवसर पर संतोष राठौर ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वर्तमान में समय में ईश्वरीय स्वरूप का उनका अलौकिक प्रभाव अपने आप में अतुलनीय था। पंडू मंडलोई ने भाव रखते हुए बताया कि ऐसे संत का आशीर्वाद बहुत कम मिलता है। कमल पाटीदार ने बताया कि डॉ वेदांती ने हिंदु धर्म और राम मंदिर निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।
इस अवसर पर पप्पू यादव ने पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे संत का आशीर्वाद मिलना हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात हे, ज्ञातव्य हे कि कुछ वर्ष पहले नगर सेगाव में डॉ राम विलास वेदांती महाराज के मुखारविंद से राम कथा का श्रवण करने का अवसर मिला था।
श्रद्धांजलि सभा मे शांतिलाल चौहान सरपंच, विनोद गुप्ता, संजय सोनी,नंदकिशोर यादव, संतोष महाराज, बद्री पाटीदार, जयंत राठौर, कैलाश प्रजापत,जीवनलाल शर्मा, विठ्ठल यादव, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र कांदामिर्च, सुनील गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किये।