BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 6:02 pm
KHABAR : मृत पशु उठाने के कार्य में बाधा व धमकी देने का आरोप, ठेकेदार अब्दुल कादर ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से की शिकायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मृत पशु उठाने एवं निपटान के कार्य से जुड़े ठेकेदार अब्दुल कादर ने कुछ कथित गौरक्षक कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर नीमच को लिखित शिकायत सौंपी है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से विधिवत ठेका लेकर चीताखेड़ा रामनगर स्थित चर्म सोधन केंद्र क्षेत्र में मृत पशुओं के निपटान का कार्य करते आ रहे हैं और इस दौरान कभी कोई अवैध गतिविधि नहीं की है।

अब्दुल कादर का आरोप है कि हाल के दिनों में कुछ लोग स्वयं को गौरक्षक बताकर उन्हें डराने-धमकाने लगे हैं तथा उनसे 20 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध मांग की जा रही है। मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार मृत पशुओं की हड्डी ले जाते समय कई बार झूठे आरोप लगाकर उन्हें रोका गया, लेकिन जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।

आवेदन में यह भी उल्लेख है कि 15 दिसंबर 2025 को उनके कार्यस्थल पर मजदूर के साथ मारपीट की गई तथा जबरन वीडियो बनाकर झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया गया। साथ ही उनके भतीजे को भी राजनीतिक छवि खराब करने की नीयत से साजिशन बदनाम किए जाने का आरोप लगाया गया है।

अब्दुल कादर ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा उन्हें और उनके कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE