BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 3:30 pm
KHABAR : गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर 5 दिवसीय आयोजन, गुरबाणी, कीर्तन, लंगर, प्रभात फेरी और शौर्य यात्रा भी निकलेगी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व 23 से 27 दिसंबर तक पांच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। इसका आयोजन गुरुद्वारा दूध तलाई और गुरुद्वारा सुख सागर में होगा।


श्री गुरु सिंघ सभा दूध तलाई के अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार होगा। इसके बाद गुरु जी के अटूट लंगर की सेवा की जाएगी।


24 दिसंबर को सुबह सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरियों का मिलन चामुंडा माता चौराहे पर सुबह 6 बजे होगा। यहां से एकत्रित होकर सभी प्रभात फेरियों का स्वागत श्री गुरु सिंघ सभा दूध तलाई पर किया जाएगा। सुबह 7ः30 बजे निशान साहिब की सेवा होगी।


गुरुद्वारा श्री सुख सागर फ्रीगंज के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा ने जानकारी दी कि 25 दिसंबर को सुबह गुरबाणी, कीर्तन के बाद अटूट लंगर की सेवा होगी। दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरू होगा, जो श्री गुरु सिंघ सभा दूध तलाई पर समाप्त होगा। नगर कीर्तन में पुरुष नीली पगड़ी और सफेद वस्त्र, जबकि महिलाएं नीला दुपट्टा और सफेद वस्त्र धारण करेंगी।


सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एसएस नारंग ने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह 9रू30 बजे वीर बाल दिवस पर शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। इसमें अतिथि मनिंदर सिंह बिट्टा (पंजाब), सांसद अनिल फिरोजिया, निगम सभापति कलावती यादव, विधायक अनिल जैन और महापौर मुकेश टटवाल शामिल होंगे। यह शौर्य यात्रा गुरुद्वारा साहिब सुख सागर फ्रीगंज से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब माता गुजरी गीता कॉलोनी पर समाप्त होगी।


इसी दिन 26 दिसंबर को रात 10 बजे से 1.45 बजे तक श्री गुरु सिंघ सभा दूध तलाई में गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार होगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरबाणी कीर्तन, कथा विचार और अटूट लंगर का आयोजन होगा।


27 दिसंबर को ही गुरुद्वारा सुख सागर फ्रीगंज में रात 8 बजे से 9रू30 बजे तक गुरबाणी कीर्तन के बाद आतिशबाजी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE