शहडोल। ब्यौहारी तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरवार, जन शिक्षा केंद्र बरौघा में पदस्थ सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र हालत में खुलेआम गाली-गलौज वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वे पेंट की ज़िप और शर्ट की बटन तक लगाना भूल गए और तहसीलदार व एसडीएम को भी गालियां देते रहे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सवाल हैकृक्या अधिकारी कार्रवाई करेंगे या नौनिहालों के भविष्य से यूं ही खिलवाड़ होता रहेगा?