BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 6:18 pm
KHABAR : अनिल बंबोरिया ने बैंक की नौकरी छोड़ अपनाई आधुनिक तरीके से पान की खेती, पाली हाउस से उत्पादन बढ़ाया और कमाया दो गुना लाभ, दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों में बढ़ी भानपुरा के पान की डिमांड, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के भानपुरा निवासी अनिल बंबोरिया (9406838581) प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे। नौकरी छोड़कर पान की खेती में बहुत ही शानदार नवाचार किया है। एक समय था जब किसान पान की खेती अर्थात पनवाड़ी की खेती को परंपरागत तरीके से किया जाता रहा था, लेकिन किसान अनिल बंबोरिया ने नवाचार करके दिखाया है और इससे पान का उत्पादन भी डेढ़ गुणा करके दिखाया है। इस कार्य से पान की खेती करने वाले अन्य किसान भी प्रेरणा ले रहे हैं और उनके अंदर भी बदलाव करने की अलख जगी है।  
बंबोरिया कहते हैं कि एक समय में परंपरागत तरीके से खेती किया करते था। लेकिन उसमें नुकसान बहुत ज्यादा होता था। आंधी, तूफान, लु, वर्षा, सर्दी इनके कारण बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था। वर्षा के कारण जड़ों में बीमारी लग जाती थी। जड़े गल जाती थी। सर्दी से पत्ते जल जाते थे। लाभ कम नुकसान बहुत ज्यादा होता था।
लेकिन वर्ष 2021-22 में उद्यानिकी विभाग द्वारा इस नुकसान से बचाव के लिए का पाली हाउस निर्माण के संबंध में सलाह दी गई। इसी वर्ष उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर 1000 स्क्वायर मीटर का पाली हाउस का निर्माण किया। पाली हाउस के निर्माण से पान की खेती में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिला। अब खेती में बाहरी बीमारियां बिल्कुल नहीं होती है। वर्षा, सर्दी, जड़ का खराब होना, कीट, पतंग सभी तरीके की समस्याएं खत्म हो चुकी हैं और उत्पादन भी डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। साथ ही लागत भी बहुत कम आ रही है। लाभ 2 गुना हो चुका है। पनवाड़ी पहले एक से डेढ़ वर्ष में नष्ट हो जाती थी, लेकिन पाली हाउस के निर्माण से पनवाड़ी 15 से 20 वर्ष तक नष्ट नहीं होती हैं। 
पान उत्पादन के पश्चात दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, आगरा की मंडियों में विक्रय के लिए भेजते हैं। देश के कोने-कोने में इस पान की डिमांड बढ़ने लगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE