खजुराहो। आम तौर पर आपने मंत्री से लेकर विधायकों को प्रदेश की जनता के लिए बड़े-बड़े निर्णय लेते हुए देखा होगा। लेकिन कुछ लोग सियासी मैदान के अलावा खेल मैदान के भी धुरंदर होते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला खजुराहो में सांसद खेल महोत्सव के दौरान, जहां मंत्री से लेकर सांसद और विधायक ने वॉलीबॉल मैच खेला जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
दरअसल, सांसद खेल महोत्सव का सेमी फाइनल मुकाबला मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया। मैच से पहले सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राज्य वनमंत्री दिलीप अहिरवार, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक और राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया।
एक टीम में सांसद वीडी शर्मा, राज्य वनमंत्री दिलीप अहिरवार थे। वहीं विरोधी टीम में विधायक संजय पाठक और राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया रहे। रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।