BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 1:09 pm
KHABAR : नीमच में आप का जोरदार अभियान, ग्राम कुचड़ौद में आप की सभा का दिखा जलवा, ग्रामीणों ने सदस्यता लेकर जताया समर्थन, रानी अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर बरसाए आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम कुचड़ौद में आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 23 वर्षों से भाजपा के कुशासन के कारण कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और किसानों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रदेश को सही दिशा देने के लिए दिल्ली-पंजाब के केजरीवाल मॉडल को अपनाना आवश्यक है।

रानी अग्रवाल ने सभा में पर्यावरण, बेरोजगारी, महंगी बिजली, खराब सड़कें, किसानों की दुर्दशा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी ही विकल्प है।

सभा के दौरान ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान’ के तहत भाजपा और कांग्रेस छोड़कर कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधन दिया और दिल्ली-पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए प्रदेश में बदलाव के लिए लोगों को आप से जुड़ने का आह्वान किया।

सभा में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE