BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 4:07 pm
KHABAR : कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, संगठन प्रभारी बोले- ये उनका व्यक्तिगत विचार, कोई जाती धर्म देख कर बलात्कार नहीं होता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और बच्चियों को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बैरया के बयान के सामने आने के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस विधायक को को भी चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन ने बरैया के विवादित बयान से किनारा करते हुए उसे उनका व्यक्तिगत विचार बताया। 


मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने फूल सिंह बरैया के बयान को व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की सहमति नहीं है। बलात्कार एक मानसिक सोच है, चाहे वो किसी भी समाज की महिलाओं या बच्चियों के साथ हो। कोई जाती धर्म देखकर दुष्कर्म नहीं होता। ये आपराधिक प्रवृत्ति के लोग करते हैं। कामले ने कहा कि खूबसूरती आंखों में बसती है, हर बच्चा अपने माँ बाप के लिए सबसे सुंदर होता है। उन्होंने कहा कि कोई शिकायत मिलती है तो पार्टी में अनुशासन समिति है, जो इस पर एक्शन लेगी। 


क्या कहा था कांग्रेस विधायक ने ?
फूल सिंब बैरया ने कहा- खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। एससी-एसटी, ओबीसी समाज में कोई खूबसूरत लड़की नहीं होती है। (किसी अन्य धर्म के ग्रंथों में) ग्रंथों में लिखा है के यदि अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ कोई सहवास करता है, तो उसे काशी तीर्थ के बराबर पुण्य मिलता है, इसलिए एससी एसटी महिलाओं के साथ रेप होते हैं। 


उन्होंने ‘रुद्रयामल तंत्र’ नामक पुस्तक का हवाला दिया है। रेप कोई अकेला व्यक्ति नहीं करता, बल्कि चार-पांच लोग मिलकर करते हैं, इसी सोच के कारण चार महीने और 10 महीने की बच्चियों तक के साथ रेप हो रहे हैं। दावा किया कि आरोपियों के दिमाग में यह रहता है कि सहवास से उन्हें तीर्थ का फल मिलेगा। इसलिए एससी-एसटी-ओबीसी समाज की बच्चियां इसका शिकार हो रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बरैया ने ये बातें कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE