BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 4:39 pm
BIG NEWS : नीमच में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 40 लाख की सामग्री जब्त, जिले का खेडी दायमा बना सिंथेटिक ड्रग हब! पुलिस की बड़ी दबिश में खुलासा, दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, नोट गिनने की मशीन तक बरामद, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सिंथेटिक ड्रग के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अधिकतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में 06 थानों के पुलिस बल एवं पुलिस लाइन से प्राप्त बल की कुल 10 टीमों का गठन किया गया।

खेडी दायमा में केमिकल भंडारण गृह पर दबिश-
दिनांक 16.01.2026 को थाना मनासा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम खेडी दायमा में एक मकान पर दबिश दी गई। मौके से दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग, निर्माण सामग्री एवं केमिकल बरामद किए गए। पुलिस द्वारा मौके से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की सामग्री, सिंथेटिक ड्रग निर्माण से संबंधित 150 किलोग्राम एमडी बनाने के विशेष अभिलेख, नोट गिनने की मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे जप्त किए गए।

आरोपी गिरफ्तार, एक फरार- 
इस कार्रवाई में राहुल पिता नाथूलाल दायमा बंजारा एवं गोविंद पिता मन्नालाल दायमा बंजारा, निवासी ग्राम खेडी दायमा, थाना मनासा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरा आरोपी प्रकाश पिता किशनलाल दायमा बंजारा फरार है, जिसकी तलाश जारी है। थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 31/26 अंतर्गत धारा 8/15, 8/20, 8/22, 8/28 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त सामग्री-
सिंथेटिक ड्रग – 585 ग्राम (कीमत ₹8,60,000),  नशीली गोलियां – 60 नग, डोडाचूरा – 02 किलोग्राम,  
गांजा – 450 ग्राम,  एमडी बनाने का रॉ मटीरियल – 30 किलोग्राम (कीमत ₹30,00,000),  नोट गिनने की मशीन,  छोटे-बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे,  एमडी निर्माण के 150 किलोग्राम के विशेष अभिलेख।

सराहनीय भूमिका-
इस सफल कार्रवाई में थाना मनासा के उप निरीक्षक श्याम कुमावत, सउनि दिलीप कलमोदिया, प्रआर अकीब मेव, मनोहर बैरागी, राघवेंद्र सिंह, आरक्षक कुशलपाल जाट, विनोद भाटी, पिंकेश, अंकित जोशी एवं महिला आरक्षक सपना शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE