गुना। जिले के आरोन के देहरी कला में विगत दिनों हुई नाबालिक द्वारा आत्महत्या करने ओर उसके उकसाने बालों पर कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों ने शनिवार को बड़ी तादाद में एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से कार्यवाही करने की मांग की है साथ ही बताया है कि शादीन खान के साथ कई लोग इसमें शामिल हैं जो बहा जुआ रंगदारी करना जमीन मोटरसाइकिल गिरवी रखकर कई मोटा ब्याज बसूला जाता है जिसके वजह से देहरी कला गांव में आतंक और भय का माहौल बना रहता है इन सभी लोगों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है देहरी कला वीट प्रभारी करन भदौरिया की जांच में संदेह होने पर उसको जांच से हटाकर किसी ओर को जांच सौंपने के लिए भी मांग की गई है इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।