BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 7:48 pm
BIG REPORT : उप मुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पीडित परिवारों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्‍थापित करने के दिए निर्देश, बोले- त्‍वरित उपचार के लिए मनासा में वेंटीलेटरयुक्‍त एक वार्ड तत्‍काल प्रारंभ करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच  प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने शनिवार को नीमच जिले के मनासा पहुच कर अधिकारियों की बैठक में जी.बी.एस. संभावित मरीजों के उपचार की व्‍यवस्‍था घर-घर स्‍क्रीनिंग की व्‍यवस्‍था और संभावित बीमारी की रोकथाम के उपायों पर विस्‍तार से समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

बैठक में संभागायुक्‍त उज्‍जैन आशीष सिह ने उप मुख्‍यमंत्री जी को अवगत कराया, कि मनासा के सभी वार्डाे में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर सामान्‍य सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों को चिंहित किया जाकर, पीडितों के परिवारजनों को स्‍वास्‍थ्‍य उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सभी मरीज उपचाररत होकर ठीक है।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बैठक में उप मुख्‍यमंत्री शुक्‍ल को जिला प्रशासन एवं जिले की स्‍वास्‍थ्‍य टीमों द्वारा मनासा में घर-घर स्‍क्रीनिंग कार्य, जनजागरूकता कार्य और रिर्पाेटेड मरीजों की निरूशुल्‍क त्‍वरित उपचार व्‍यवस्‍था और मरीजों के निरंतर फालोअप की व्‍यवस्‍था के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया। 

उप मुख्‍यमंत्री शुक्‍ल ने जिला प्रशासन द्वारा मनासा में संभावित मरीजों के रिर्पाेट होने के बाद त्‍वरित कार्यवाही कर घर-घर स्‍क्रीनिंग सेम्‍पलिंग एवं उपचार की व्‍यवस्‍था के कार्य की सराहना की।

उप मुख्‍यमंत्री शुक्‍ल ने मनासा सिविल अस्‍पताल में स्‍क्रीनिंग में पाए जाने वाले संभावित रोगियों के त्‍वरित निरूशुल्‍क उपचार के लिए मनासा में वेंटीलेटरयुक्‍त एक पृथक से वार्ड स्‍थापित करने और इस वार्ड में चिकित्‍सक सहित आवश्‍यक मानव संसाधन उपलब्‍ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जिससे,‍कि सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों व अन्‍य मरीजों को स्‍थानीय स्‍तर पर तत्‍काल उपचार की सुविधा उपलब्‍ध हो सके और मरीजों को अन्‍यत्र रेफर ना करना पडे।

उप मुख्‍यमंत्री शुक्‍ल ने संभावित जीबीएस के फैलाव को रोकने के समुचित उपाय सुनिश्चित करने, चिंहित, रिर्पाेटेड मरीजों को त्‍वरित उपचार सुविधा मुहैया कराने, मनासा में पर्याप्‍त संख्‍या में आवश्‍यक दवाईयों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने तथा मनासा में वेंटीलेटरयुक्‍त एक लाईव सर्पाेट सिस्‍टम के साथ एम्‍बुलेंस की उपलब्‍धता तत्‍काल सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिए है। साथ ही मेडीकल कालेज नीमच से मनासा में चिकित्‍सकों की टीम भी तैनात करने के निर्देश दिए है।

उपमुख्‍यमंत्री शुक्‍ल ने बैठक में उक्‍त संभावित रोग से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों का व्‍यापक प्रचार प्रसार विभिन्‍न माध्‍यमों से करने और सर्वे टीम के माध्‍यम से सभी प्रभावित वार्डाे में निवासियों को पानी उबाल कर पीने एवं रोग से बचाव व सुरक्षा के उपायों पर अमल करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

उप मुख्‍यमंत्री शुक्‍ल ने मनासा में पीडित परिवारों की सहायता एवं उपचार संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्‍थापित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, न.प. अध्‍यक्ष प्रतिनिधि डॉ.अजय तिवारी, जिला अध्‍यक्ष वंदना खण्‍डेलवाल, कमिश्‍नर उज्‍जैन आशीष सिह, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं भोपाल से आए आयुक्‍त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे, स्‍वास्‍थ्‍य आयुक्‍त तरूण राठी एवं मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना भी उपस्थित थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE