मनासा। आमजन की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से 18 जनवरी 2026 (रविवार) को पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ओल्ड सीएचसी), मनासा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में सर्दी-खांसी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, पैरों में सुन्नपन या दर्द, चलने में परेशानी, हाथों में जकड़न, सांस लेने में दिक्कत सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को उपरोक्त में से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हो, वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।