गरोठ। नगर के कोटड़ा बुजुर्ग में जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) का नया मामला सामने आया है। नीमच के मनासा क्षेत्र में जीबीएस वायरस की दहशत के बाद यह संक्रमण की पुष्टि हुई है। 50 वर्षीय एक व्यक्ति को इंदौर के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही मेल खेड़ा बीएमओ दरबार सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव के 722 घरों का दौरा किया और 3801 लोगों की स्कैनिंग की। सर्वे में चार लोगों को बुखार पाया गया, जिनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज की एक टीम भी गांव पहुंची है।
