BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 2:25 pm
KHABAR : रीवा में भागीरथपुरा कांड पर सियासी घमासान, डिप्टी सीएम बोले-राहुल गांधी समय पर नहीं पहुंचे, कांग्रेस का पलटवार-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, पढे़ खबर

Share On:-

रीवा। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। रविवार को रीवा स्थित अपने अमहिया आवास में प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे घटना के बाद समय पर इंदौर नहीं पहुंचे और देरी से पहुंचे। डिप्टी सीएम ने कहा कि भागीरथपुरा की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।


उन्होंने कहा कि इस तरह की आपदा के समय नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे तुरंत पीड़ितों के बीच पहुंचें, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ऐसा नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि घटना को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों दुखी हैं।


डिप्टी सीएम के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसा है। उन्होंने कहा कि इंदौर के महापौर भाजपा के हैं, शहर में भाजपा के दो मंत्री हैं और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना के बाद डिप्टी सीएम विपक्ष पर सवाल उठा रहे हैं।


कविता पांडेय ने कहा कि इस शर्मनाक घटना के बाद सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए था, लेकिन वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए राहुल गांधी पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, इसके बावजूद सरकार और सरकार से जुड़े मंत्रियों को जरा भी शर्म नहीं आ रही है।


भागीरथपुरा कांड को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। एक ओर डिप्टी सीएम विपक्ष पर संवेदनहीनता का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस सरकार को इस पूरे मामले का जिम्मेदार ठहरा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE