BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 3:22 pm
KHABAR : खरगोन में लगा जैविक-प्राकृतिक हाट बाजार, कलेक्टर भव्या मित्तल ने की खरीदी कर किसानों को किया प्रोत्साहित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जैविक तरीके से जिले में कई जा रही फल- सब्जी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रविवार को शहर की कृषि उपज मंडी में जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार लगाया गया। इसमे करीब 15 किसानों ने डाल, सब्जी के साथ फ्लो की दुकानें लगाई। इन दुकानों पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने भी खरीदी करने के साथ ही अन्य किसानों को भी प्रेरित करने की अपील की।  कलेक्टर ने बताया जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के उत्पादों को उचित मार्केट मिल सके, इस उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित मंडी प्रांगण में जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार लगाया गया। इस हाट बाजार में जिले के किसानों ने अपने स्टॉल लगाए। जिले के नागरिकों व अधिकारी- कर्मचारियों ने भी जैविक उत्पादों का क्रय किया। साथ ही आम नागरिकों ने उत्पादों के क्रय में अपनी विशेष रूचि दिखाई।


सहायक  संचालक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार में जैविक गेहूं, चना दाल, अरहर दाल, मूंग दाल, जैविक चावल, जैविक गुड़, जैविक/ प्राकृतिक सब्जियों में  मटर, मैथी, लाल भाजी, लौकी, तुरई, वैगन, अदरक, टमाटर, आलू, आदि और फलों में पपीता, केला, अमरूद की दुकानें लगाई गई। यह पूर्ण रूप से जैविक उत्पाद हर। आम नागरिक से अपील है कि वे रविवार को लगने वाले इस जैविक हाट बाजार से खरीदी करे। जिससे अच्छी सेहत मिलेगी और बीमारियों पर भी रोक लग सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE