BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 3:39 pm
BIG NEWS : नीमच में जीबीएस मरीज मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन अलर्ट, चावला कॉलोनी से लेकर शहर के व्यस्त इलाकों तक पानी के सैंपल, खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर की चावला कॉलोनी स्थित वार्ड क्रमांक- 1 में गुइलैन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) का एक मरीज सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका की विशेष टीम ने शहर के व्यस्त क्षेत्रों में जल स्रोतों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए पेयजल की गुणवत्ता की जांच की और पानी के सैंपल लिए।

नगर पालिका के केमिस्ट सुरेश पंवार एवं उनकी टीम ने सबसे पहले पुस्तक बाजार स्थित जैन पुस्तक भंडार के संचालक के निवास पर नगरपालिका कनेक्शन से आने वाले पानी की जांच की और सैंपल लिया। इसके बाद टीम भारत माता (फोर जीरो) चौराहा के समीप स्थित आरती पुड़ी भोजनालय पहुंची, जहां संचालक मुरली मंगानी की उपस्थिति में पेयजल की शुद्धता की जांच की गई।

पानी में क्लोरीन और टीडीएस की कमी
जांच के दौरान पानी में क्लोरीन की मात्रा कम पाई गई, वहीं टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) का स्तर मात्र 57 दर्ज किया गया। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संचालक को तत्काल वैकल्पिक शुद्ध पेयजल का उपयोग करने और साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए।

इसके पश्चात टीम ने गोपावत चिल्ड वाटर के संचालक ललित पाटीदार के पानी के टेम्पो को रोककर जांच की, जहां टीडीएस मानक से काफी कम पाया गया। इस संबंध में नगर पालिका के केमिस्ट सुरेश पंवार ने स्पष्ट किया कि पेयजल में टीडीएस का स्तर 250 से 300 के बीच होना अनिवार्य है।

केमिस्ट की चेतावनी- गुणवत्ता नहीं सुधरी तो प्लांट होगा सील
नगर पालिका के केमिस्ट ने वाटर प्लांट संचालक को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पानी की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित प्लांट को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी लिए गए पानी के नमूनों को विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE