चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक ने शनिवार को पेच एरिया परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर टांक ने अपनी नियुक्ति हेतु पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया।
शनिवार प्रातः लगभग 11 बजे आयोजित इस आत्मीय मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने भोपराज टांक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती संगठनात्मक एकता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भोपराज टांक अपने अनुभव, समर्पण और जमीनी पकड़ के बल पर ब्लाक स्तर पर कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है,उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना,कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना,नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी,अरनिया जोशी मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आजाद बापू जाट,केली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पिंकेश जैन,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा,सरस डेयरी डायरेक्टर शंकरलाल जाट,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट,ज़िला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान,अधिवक्ता सैयद साजिद अली,पूर्व सरपंच वेणीराम जाट,सीपी चारण,देवीलाल जाट,रामनारायण जाट,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोमिल चौधरी,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़,पार्षद ओम प्रकाश शर्मा,राजेश सांड, नितेश लोट,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया,साजन सोनी,रशीद खान,गणेश लाल सोनी,परमवीर सिंह,रतन गायरी,देव किशन अहीर,कालूराम गाडरी,जीतमल जाट (पटेल),हजारीलाल गाडरी,भगवती सिंह,तुलसीराम धाकड़,होराम गाडरी,शांतिलाल,कन्हैयालाल, मुन्नालाल आमेटा,उप सरपंच प्रमोद आमेटा,गुलाब जाट,कैलाश जाट,राधेश्याम अहीर,राजू आमेटा,हेमराज सालवी,सुरेश पटेल,सुरेश सालवी,कन्हैयालाल,सुरजमल रेगर,मोहनलाल,रामलाल,लोकेश जाट,दिनेश गायरी,विकाश गायरी,रोशन जाट, मनोज गायरी,बाबूसिंह राजपूत,कमलेश,भोपराज भील,देवीलाल गायरी,देवीलाल मेघवाल,शिवलाल अहीर,नारायण भील,सागर सोनी,राजेंद्र टांक,सुरेश सेन,आशुतोष टांक कन्हैयालाल,सत्यनारायण,शोभालाल जाट,बाल किशन अहीर,सुरेश मीणा,शंकर बंजारा,रामसिंह पटेल,सुरेश कंजर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधि,अग्रिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समस्त कांग्रेसजनों ने भोपराज टांक के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।