चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला जाट समाज की जाट छात्रावास सैंथी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन वीर तेजाजी बालिका छात्रावास निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा में सांसद मद से दो कमरे निर्माण की स्वीकृति हेतु सांसद सी पी जोशी का समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही बालिका छात्रावास में 6 नवीन कमरे निर्माण हेतु समाज के भामाशाह नौसर देवी जाट प्रधानाध्यापक की ओर से एक कमरा, कालुराम इकाई अध्यक्ष मुलक दास की खेड़ी द्वारा एक कमरा, कैलाश चंद्र जाट धनेत खुर्द सचिव जिला जाट समाज की ओर से 50 बैग सीमेंट व एक कमरा, अभिषेक पिता रामेश्वर लाल जाट सिंहपुर होटल आर आर की ओर से एक कमरा, हरपाल सिंह राठी चित्तौड़गढ़ के द्वारा दो कमरा, भेरू लाल, कालूराम पिता धन्ना ग्राम उँटेल बड़ी सादड़ी द्वारा एक कमरा,रतन लाल, रामेश्वर जाजुंदा सादीघाटा की ओर से एक कमरा निर्माण की घोषणा के साथ ही नींव मुहूर्त किया गया।
इस अवसर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का जाट छात्रावास में प्रथम बार पधारने पर पूर्व जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, वर्तमान जाट समाज जिला अध्यक्ष देवीलाल सोनियाणा, जाट विकास संस्थान के अध्यक्ष राम रतन पाटनिया, वीर तेजा बालिका छात्रावास के जिला अध्यक्ष रामलाल जाट, युवा जिला अध्यक्ष सागर चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष सीता देवी एवं समाज के वरिष्ठगण एवं युवागण की ओर से साफा पहनाकर व उफना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। गोरा ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत हेतु समाज का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वीर तेजा बालिका छात्रावास में योगदान देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया एवं छात्रावास में बालक वर्ग के प्रवेश संचालन हेतु भेरूलाल अरनियापंथ को प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंफी गई।
उक्त बैठक में जिला जाट समाज कार्यकारिणी से जिला उपाअध्यक्ष गोवर्धन जाट चित्तौड़गढ़, मोहन लाल देवपुरिया, रोशन लाल डिंडोली, मनोहरलाल लोठियाना
एवं ब्लॉक से अध्यक्षगण भेरूलाल चित्तौड़गढ़ शहर, देवीलाल निंबाहेड़ा, पप्पू लाल उद्पुरा ग्रामीण ब्लॉक, मोहन लाल भोपाल सागर, नन्दराम बस्सी तथा समाज के वरिष्ठजन शंभुलाल, गुलाब चौधरी कोषाध्यक्ष, बादाम देवी महिला उपाध्यक्ष,सुरेश चौधरी लसडावन, ओंकारलाल बेनीवाल, रतनलाल, रामेश्वरलाल, रतनलाल सुदरी, जमकलाल उसरौल, प्रभुलाल पटवारी, मोतीलाल मधुवन, कालूराम भोपालसागर, कन्हैयालाल, भोपराज, राजू जाखड़, मोहनलाल, अशोक जाट, तख़तसिंह,मोतीलाल, सुरेश चौधरी, माधवलाल पी टी आई, रतन लाल कानाखेड़ा, महादेव देवपुरिया आदि उपस्थित रहे।