रतलाम। आज जन अभियान परिषद विकासखंड पिपलोदा द्वारा विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत पिपलोदा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक शिव शंकर शर्मा ने की।
कार्यक्रम में 5 सेक्टर की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शेरपुर से राकेश पाटीदार, टॉप शिक्षण संस्थान सोहनगढ़ से कन्हैया लाल पाटीदार, भगत सिंह ग्राम उत्थान समिति से कमलेश पाटीदार, महावीर मंडल युवक मंडल बरगढ़ से विनायक बैरागी उपस्थित रहे। साथ ही शेरपुर ग्राम उत्थान समिति के परामर्शदाता कांतिलाल पाटीदार, अनिल पाटीदार, सोनल मैम, शेफाली शर्मा एवं जगदीश बैरागी ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को मजबूत करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विकासखंड समन्वयक शिव शंकर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों से अपने-अपने ग्रामों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्राम विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवेली से अध्यक्ष दशरथ पाटीदार उपस्थित रहे।