BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 11:05 am
KHABAR : नलों में गंदे पानी की शिकायत मिलते ही दौड़े विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के वार्ड क्रमांक- 3 स्थित काछी मोहल्ला में नलों से गंदा पानी आने की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों से संवाद कर समस्या की जानकारी ली। विधायक ने एसडीएम किरण आंजना, नगर परिषद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी रवीश कादरी तथा पीएचई विभाग के अधिकारियों को समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक मारू ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बिना विलंब वार्डवासियों की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल वितरण में गंदे पानी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करें।

एसडीएम किरण आंजना ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया है तथा पानी की पाइपलाइन की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने कहा कि परिषद को शिकायत मिलने पर सुधार कार्य के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रभारी सीएमओ रवीश कादरी ने बताया कि नलों में गंदे पानी की शिकायत मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं शिकायतकर्ता अंतिम कुमावत ने बताया कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा था। संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद विधायक को अवगत कराया गया। शिकायत मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE