BREAKING NEWS
NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 11:42 am
BIG NEWS : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव, नामांकन में मुख्यमंत्री समेत मध्मप्रदेश के 20 नेता बनेंगे समर्थक-प्रस्तावक, नई दिल्ली में आज नामांकन प्रक्रिया होगी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली में होगा। चुनावी का प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन में मुख्यमंत्री समेत मध्यप्रदेश के 20 नेता समर्थक-प्रस्तावक बनेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रदेश की ओर से प्रस्ताव देंगे।


आज नई दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया होगी
दरअसल आज नई दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया होगी। मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को ही सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनके नाम के प्रस्तावकों और समर्थकों में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत अन्य नेता शामिल होंगे। मप्र से दिल्ली जाने वालों में 5 मंत्री, 5 केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, 4 सांसद (दो राज्यसभा) 5 मप्र के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


सभी नेता अगले दो दिन तक दिल्ली में ही रहेंगे
सभी नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। ये चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनेंगे। दोनों डिप्टी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों में शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया वीरेंद्र कुमार खटीक दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर शामिल होंगे। सांसदों में फग्गन सिंह कुलस्ते, विष्णु दत्त शर्मा, सुमित्रा बाल्मीकि, कविता पाटीदार, वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, डॉ नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश धुर्वे। ये सभी नेता अगले दो दिन तक दिल्ली में ही रहेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE