नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) द्वारा समाज की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित पोरवाल प्रतिभा खोज 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मुजावदिया (मंदसौर), प्रदेश महामंत्री गायत्री डपकरा (गरोठ) एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता गुप्ता (नाहरगढ़) ने वीडियो संदेश के माध्यम से दी।
महासभा द्वारा विगत एक वर्ष में कुल 14 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें से 60 विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि पोरवाल महिला महासभा द्वारा यह प्रतिभा खोज कार्यक्रम विगत तीन वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
शैक्षणिक प्रतिभा के विजेता
कक्षा 12वीं (CBSE)
छात्र वर्ग: सार्थक सेठिया (आलोट) – 94.8%
छात्रा वर्ग: महक गुप्ता (झालरापाटन) – 96%
कक्षा 12वीं (MP बोर्ड)
छात्र वर्ग: ऋषभ गुप्ता (नागदा) – 95.4%
छात्रा वर्ग: माहि पोरवाल (इंदौर) – 94%
कक्षा 10वीं (CBSE)
छात्र वर्ग: आराध्या गुप्ता (गरोठ) – 95.8%
छात्रा वर्ग: आशी गुप्ता (पुणे, महाराष्ट्र) – 97.33%
कक्षा 10वीं (MP बोर्ड)
छात्र वर्ग: पीयूष मुजावदिया (शामगढ़) – 94.4%
छात्रा वर्ग: सृष्टि धनोतिया (गरोठ) – 94.4%
अन्य प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता-
देशभक्ति एवं आतंकवाद विरोधी ड्राइंग:
प्रथम अंशिका गुप्ता (गरोठ), द्वितीय अंजनी पोरवाल (इंदौर), तृतीय अनिका पोरवाल (मंदसौर)
स्वतंत्रता सेनानी वेशभूषा प्रतियोगिता:
प्रथम गोपालकृष्ण कामरिया (बाल गंगाधर तिलक), द्वितीय अश्वि पोरवाल (रानी लक्ष्मीबाई), तृतीय संयम गुप्ता
पारंपरिक गीत गायन:
प्रथम रेखा फरक्या (नागदा), द्वितीय भूमिका सेठिया (ताल), तृतीय कीर्ति धनोतिया (ताल)
सांझा प्रतियोगिता:
प्रथम साक्षी फरक्या (मनासा), द्वितीय वीणा धनोतिया (शामगढ़), तृतीय सरोज दानगढ़ (शामगढ़)
श्रीकृष्ण छवि श्रृंगार:
प्रथम उचित गुप्ता (मंदसौर) एवं कृदय शाह (अहमदाबाद), द्वितीय शुभी धनोतिया, तृतीय ईविषा रत्नावत
दीपावली रंगोली:
प्रथम अमोलिका घाटिया (सीतामऊ), द्वितीय टीना सेठिया (कयामपुर), तृतीय प्राची घाटिया (ताल)
मांडना प्रतियोगिता:
प्रथम रीना धनोतिया (पिपलिया मंडी), द्वितीय माया सेठिया (आलोट), तृतीय सुमित्रा फरक्या (सुवासरा)
25 जनवरी को होगा सम्मान-
सभी विजेता प्रतिभागियों का चयन संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए नियुक्त प्रोजेक्ट चेयरमैन द्वारा किया गया। विजेताओं का सम्मान समारोह 25 जनवरी 2026 को सांवलिया सेठ की नगरी मंडफिया स्थित वृंदावन पैलेस में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।