नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबॉल स्पर्धा के अंतर्गत सोमवार 19 जनवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रथम मैच दोपहर 1 बजे चर्चिल फुटबॉल क्लब बनाम नीमच सिटी फुटबॉल क्लब के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच दोपहर 3 बजे मंडी फुटबॉल क्लब बनाम जयसिंहपुरा फुटबॉल क्लब के मध्य खेला जाएगा।
नपा कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा एवं डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि दोनों मैचों में नगर के विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
नगरपालिका परिषद नीमच एवं जिला फुटबॉल संघ ने समस्त खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।