जावद। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को बड़ी सफलता मिली है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जावद जितेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज निलेश सोलंकी व उनकी टीम ने 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एससी/एसटी एक्ट के 4 वर्षों से फरार एक ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोशन पिता गब्बा बंजारा, उम्र 40 वर्ष, निवासी खेरखेड़ा थाना जावद, अपराध क्रमांक 274/19 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि एवं अपराध क्रमांक 78/19 धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वांछित था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम का सराहनीय योगदान रहा।