BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 11:26 am
KHABAR : मंत्री का क्रिकेट मैच में छलका दर्द, दिलीप जायसवाल बोले- हार जीत सिर्फ राजनीति में, 1 वोट तय करता है भविष्य, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। क्रिकेट के मैदान से सियासत का बड़ा संदेश उस वक्त सामने आया, जब बुढार नगर में आयोजित अखिल भारतीय विधायक गोल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंच से लोकतंत्र की सच्चाई बयां की। मंत्री ने कहा कि खेल में हार-जीत क्षणिक होती है, लेकिन राजनीति में एक-एक वोट जिंदगी और भविष्य का फैसला कर देता है।


क्रिकेट में हारदृजीत खेल का हिस्सा
समापन समारोह में मंत्री दिलीप जायसवाल ने क्रिकेट के मंच से राजनीति और लोकतंत्र पर गहरी बात कह दी। खेल और राजनीति की तुलना करते हुए कहा कि असली जीत और हार सिर्फ राजनीति में होती है, जहां एक-एक वोट किसी व्यक्ति का भविष्य तय कर देता है। कहा कि क्रिकेट में हारदृजीत खेल का हिस्सा होती है, लेकिन राजनीति में जीतने वाला सदन में पहुंचता है और हारने वाला बाहर रह जाता है। उन्होंने कहा कि चाहे पार्षद का चुनाव हो, पंच या सरपंच का, जनपद या जिला पंचायत का या फिर विधायक का चुनाव,यहां तक कि एक वोट से भी जीत और हार तय हो जाती है।


मीना वर्मा एक वोट से जीतकर सदन में पहुंची
उन्होंने उदाहरण देते हुए धार जिले का जिक्र किया और बताया कि वर्ष 2008 में मीना वर्मा एक वोट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंची थीं, जबकि एक वोट से हारने वाला बाहर रह गया। मंत्री ने यह भी कहा कि एक बार सीट जीतने के बाद यदि अगला चुनाव हार गए तो फिर कोई दूसरी सीट नहीं मिलती, यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी सच्चाई और जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही और सोच-समझकर उपयोग करें, क्योंकि एक वोट न केवल उम्मीदवार बल्कि पूरे क्षेत्र का भविष्य बदल सकता है।


विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान
समापन समारोह में खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। मंत्री दिलीप जायसवाल ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE