भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की पत्नी अमानत ने एक बेटी को जन्म दिया है। नवजात के आगमन से पूरा परिवार उत्साह और आनंद में डूबा हुआ है।
बच्ची के जन्म के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होकर पोती के कान में गायत्री मंत्र पढ़ा। परिवार ने बच्ची का नाम ‘इला’ रखा है। कार्तिकेय चौहान अपनी बेटी को गोद में लेकर बेहद प्रसन्न नजर आए।
‘घर आई लाडली लक्ष्मी’ दृ शिवराज सिंह चौहान
इस खुशी को शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखाकृ
“हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बने, अमानत मां बनीं। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं - अमानत और ऋद्धि, और 2026 में बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।”
परिवार में खुशी का माहौल
बताया जा रहा है कि जैसे ही डॉक्टर बच्ची को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाए, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिवराज सिंह चौहान लगातार मंत्रोच्चार करते रहे और नवजात को आशीर्वाद दिया।परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और समर्थकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।