छतरपुर। शहर में कांग्रेस कार्यालय के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरेआम दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में पांच युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे और हेलमेट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
दो बाइकों से पहुंचे थे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक दो बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर पहले उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
सड़क पर चला लात-घूंसा और हेलमेट
विवाद इतना बढ़ गया कि युवक सरेआम सड़क पर एक-दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान हेलमेट को भी हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया। अचानक हुई मारपीट से आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।