BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 12:26 pm
KHABAR : तीसरा नेशनल हिप कोर्स और इंडोकॉन इंदौर में कल से, इंटरनेशनल फैकल्टीज के साथ आएंगे एक्सपर्टस, पहली बार कैडेवर कोर्स में शामिल होंगे 100 से अधिक डेलीगेट्स, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। तीसरे नेशनल हिप कोर्स और 23वीं इंडोकॉन 2026 की शुरुआत 23 जनवरी से होने जा रही है, जो 25 जनवरी तक चलेगा। इसमें देशभर के ऑर्थाेपेडिक सर्जन, जॉइंट रिप्लेसमेंट एक्सपर्ट्स, रेजिडेंट डॉक्टर और रिसर्चर्स भाग लेंगे। कोर्स और कॉन्फ्रेंस का फोकस हिप सर्जरी, ट्रॉमा केयर, आधुनिक तकनीकों और उभरती प्रैक्टिस पर रहेगा।


इंडोकॉन में पहली बार इंदौर में लेटेस्ट तकनीक और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता एक मंच पर देखने को मिलेगी। कैडेवर कोर्स में 100 से अधिक डेलीगेट्स भाग लेंगे, जबकि इंग्लैंड, साउथ कोरिया और कनाडा से तीन इंटरनेशनल फैकल्टी शिरकत करेंगी। यह हिप सर्जरी सीखने से जुड़ा स्थानीय स्तर पर अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है।


‘हिप प्रिजर्वेशन’ पर रहेगा विशेष फोकस
कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉ. हेमंत मंडोवरा ने बताया कि तीन दिनों में शहर की ऑर्थाेपेडिक और सर्जिकल क्षमताओं का व्यापक प्रदर्शन होगा। इस वर्ष विशेष फोकस ‘हिप प्रिजर्वेशन’ पर रहेगा, जिससे युवा मरीजों में प्राकृतिक जोड़ सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कॉम्प्लेक्स हिप रिप्लेसमेंट, रिवीजन आर्थ्राेप्लास्टी और रोबोटिक सर्जरी पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन अकादमिक चर्चा के साथ-साथ स्किल और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का अहम मंच बनेगा।


एआई आधारित हिप सर्जरी तकनीकों पर विशेष सत्र होगा
कॉन्फ्रेंस में एआई आधारित हिप सर्जरी तकनीकों पर भी एक विशेष सत्र होगा, जिसमें 3डी प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग, इमेज-बेस्ड एनालिसिस, वर्चुअल मॉडलिंग और नेविगेशन सिस्टम के उपयोग पर विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा करेंगे। प्रैक्टिकल डिमॉन्स्ट्रेशन के जरिए आधुनिक सर्जिकल उपकरणों, इम्प्लांट और नई प्रक्रियाओं का वास्तविक उपयोग दिखाया जाएगा।


हिप फ्रैक्चर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही
कॉन्फ्रेंस के सेक्रेटरी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन जैन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हिप फ्रैक्चर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बढ़ती लाइफ एक्सपेक्टेंसी के कारण बुजुर्गों में भी हिप से जुड़ी जटिलताएं तेजी से बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष हिप सर्जरी पर विशेष जोर दिया गया है।


23वीं इंडोकॉन का उद्देश्य पारंपरिक ऑर्थाेपेडिक्स को उभरती तकनीकों से जोड़ना है। इस वर्ष पहली बार यूके से आए डॉ. मालवीया के साथ मिलकर कैडेवर पर हिप आर्थ्राेस्कोपी का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी किया जाएगा, जो युवा सर्जनों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहेगा।


सर्जनों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी
कार्यक्रम की शुरुआत 23 जनवरी को इरकाड इंडिया में कैडेवरिक वर्कशॉप से होगी, जहां सर्जनों को कॉम्प्लेक्स हिप सर्जरी की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी। 24 और 25 जनवरी को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वैज्ञानिक सत्र आयोजित होंगे। इनमें हिप प्रिजर्वेशन, मिनिमली इनवेसिव रिप्लेसमेंट, रिवीजन आर्थ्राेप्लास्टी, जटिल ट्रॉमा मैनेजमेंट और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।


कोर्स कन्वेनर डॉ. अभिजीत पंडित ने बताया कि वैज्ञानिक सत्रों में बायोमैकेनिक्स, इम्प्लांट डिजाइन, रिसर्च आधारित इनोवेशन और सर्जिकल टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर रहेगा। वहीं साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. एसके लुणावत ने बताया कि इस बार की थीम “एवरीथिंग अराउंड हिप” रखी गई है, जिसके तहत हिप से जुड़े सभी विषयों पर नवीनतम उपचार और तकनीकों पर चर्चा होगी। इससे इंदौर सहित पूरे मध्य भारत के मरीजों को बेहतर उपचार विकल्प मिल सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE