तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना में अयोध्या में राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार सुबह 7ः30 बजे श्री राम प्रभात फेरी भक्त मंडल क़े भक्तों ने संगीतमय प्रभात फेरी निकाली। इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हवा में लहराते ध्वजों और श्जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा प्रभात फेरी का शुभारंभ नई बाखल स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत गणेश वंदना क़े साथ प्रारभ हुई प्रभात फेरी सवारी मार्ग का भृमण करते हुए तेजाजी चौक, झंडा चौक, बस स्टेण्ड, महावीर पथ, मालिपुरा नयापुरा, कुंडी चौराहा, चूड़ी बाजार होते हुए मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। वैसे हम आपको बता दे श्रीं राम प्रभात फेरी मंडल यह प्रभात फेरी विगत 1 वर्षाे से नित्य प्रतिदिन निकाली जा रही है लेकिन आज भगवान रामलला क़े दूसरी वर्ष गांठ क़े नियमित भव्य रूप मे निकाली गईं साथ ही प्रभात फेरी का जगह जगह पुष्प वर्षा एवं अल्पाहार करवाकर स्वागत किया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी सनातनी हिंदू भाईयों एवं भगिनी ने अपना सहयोग प्रदान किया।