BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 1:10 pm
BIG NEWS : नीमच के बस स्टैंड पर ड्रामा, यात्रियों की सूचना पर टीम के साथ पहुंची यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर, समय से एक घंटे लेट चलने की तैयारी करने वाली बस को थाने में कराया खड़ा, यात्रियों को दूसरी बस से किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यात्रियों की सुरक्षा एवं बसों के समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात विभाग ने नीमच बस स्टैंड पर सख्त कार्रवाई की है। बुधवार शाम करीब 7 बजे सूचना मिलने पर यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां बेगम बस सर्विस की दो बसें सवारी लेकर रवाना होने को खड़ी थीं।

जांच के दौरान बसों के कागजात और परमिट की पड़ताल की गई। इस दौरान सामने आया कि एक बस का निर्धारित प्रस्थान समय शाम 5 बजे था, लेकिन वह एक घंटे से अधिक देरी के बाद भी यात्रियों को लेकर चलने की तैयारी कर रही थी। यह स्थिति परमिट शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन मानी गई।

यातायात विभाग द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमों का उल्लंघन करने वाली बस को यातायात थाने में खड़ा कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जबकि दूसरी बस जो निर्धारित समय के अनुसार थी को यात्रियों के साथ रवाना किया गया।

यातायात विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा, समयपालन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही सभी बस संचालकों को निर्धारित समय और परमिट नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE