BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 3:24 pm
KHABAR : सरपंच-सचिव पर अपात्रों को खाद्यान्न पर्ची, आवास दिलाने का आरोप, श्योपुर में बरौली ग्राम पंचायत के लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। जनपद पंचायत विजयपुर की ग्राम पंचायत बरौली में सरपंच और प्रभारी सचिव पर पद के गलत इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अपात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का फायदा दिया गया है।


गुरुवार को बरौली के प्रभावित ग्रामीणों ने श्योपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।


अपने रिश्तेदारों को खाद्यान्न पर्चियां देने का आरोप
ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत बरौली के सरपंच गिर्राज रावत और प्रभारी सचिव हाकिम रावत ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने सगे-संबंधियों और संपन्न व्यक्तियों के नाम खाद्यान्न पर्चियां जारी कराईं।


ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों को यह फायदा दिया गया है, वे पहले से ही कृषि भूमि के मालिक हैं, भौतिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हैं और उनके पास पक्के मकान भी हैं।


अपात्रों को पीएम आवास योजना का फायदा देने का आरोप
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची में जानबूझकर ऐसे लोगों के नाम जोड़े गए जो आवास के लिए अयोग्य थे। कई लाभार्थियों के पास पहले से ही पक्के और बहुमंजिला मकान होने का दावा किया गया है। इस कारण वास्तविक गरीब और पात्र हितग्राही इन योजनाओं के फायदा से वंचित रह गए।


सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि खाद्यान्न पर्ची और आवास योजना के तहत अपात्र रूप से लाभान्वित किए गए सभी नामों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने सरपंच और प्रभारी सचिव के विरुद्ध पद के दुरुपयोग के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने की भी मांग की। ज्ञापन के साथ खाद्यान्न पर्चियों की प्रतियां और आवास योजना की जारी पात्र सूची भी संलग्न की गई है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि सरकारी योजनाओं का फायदा सही मायने में जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE