BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 4:43 pm
KHABAR : पुलिस हिरासत से फरार दो संदिग्ध 4 घंटे में गिरफ्तार, कांटाफोड़ पुलिस की तत्परता, चार टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस हिरासत से दो संदिग्धों के फरार होने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते महज चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार, नंदलाल पिता अशोक मीणा (20) एवं रोहन पिता राजेश बिजैरिया (20), दोनों निवासी ग्राम जानसूर, अगस्त 2025 में नगर के गणेश मंदिर में हुई चोरी सहित अन्य वारदातों में संदिग्ध थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।


पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पानी पीने का बहाना बनाया और इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी सौम्या जैन के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया और क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने खेतों से दोनों फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।


फिलहाल दोनों आरोपियों से मंदिर चोरी की घटना सहित अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE