BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 5:25 pm
NEWS : यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, सरिता सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिन्दुस्तान जिंक ने वाहन रैली से दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सुरक्षा केवल परिसरों तक सीमित नहीं है यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। एक व्यक्ति की सुरक्षा पर पूरा परिवार टिका होता है तथा उसका सुरक्षित रहना पूरे परिवार को सुरक्षित रखता है। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक परिसर में 37वें सड़क सुरक्षा माह के दौरान  आयोजित वाहन रैली को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होनें कहा कि हिन्दुस्तान जिंक हमेशा से सडक सुुरक्षा के प्रति अग्रणी रहा है जो कि आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि हमारी कथनी और करनी में अंतर न हो एवं हम स्वयं और अन्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। 


परिवहन अधिकारी डीएस गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए सभी से सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि हम सड़क पर वाहन चलाते हुए स्वयं और अपने साथ बैठने वाले को हेलमेट पहनने को सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने सभी से सुरक्षित रहने की पहल करते हुए अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखने का आव्हान किया। मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी ने कहा कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल पर ही नहीं सड़क एवं घर में भी आवश्यक है जिसे नियमित रूप से अपनाना आवश्यक है। उन्होंने ने दुर्घटना के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहना होगा।


वाहन रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, परिवहन अधिकारी डीएस गुप्ता और आरटीओ इंस्पेक्टर किशन, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन, मेटल माइन मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी ने हरी झण्डी दिखा कर चंदेरिया स्मेल्टर से रवाना किया। इस रोड शो मे शामिल सभी दुपहिया वाहन चालकों व सवारों ने क्रेश हेलमेट एवं चौपहिया वाहन चालको व सवारों ने सीट बेल्ट लगाकर हाथो में सुरक्षा स्लोगन की तख्तियों के माध्यम एवं लाउड स्पीकर द्वारा यातायात के नियमों के पालन का संदेश दिया। जिला कलेक्ट्रेट से शहर के मुख्य मार्गाे पर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां नुक्कड़ नाटक, रोको टोको अभियानए वाहन चालकों के लिए नेत्र जाँच शिविर, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, विद्यार्थियों एवं महिलाओ के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण आदि आयोजित किये गए।

 
चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्पलेक्स के सेफ्टी विभाग के नेतृत्व में आयोजित इस वाहन रैली में 100 से अधिक दुपहिया और चौपहिया वाहनधारी सम्मिलित थे। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जी मल्लेशम, अंबरीश कुमार, उषा शर्मा, दीपक पटेल, शुभम, विनय, भगवती पालीवाल, रेणु श्रृंगी, अशोक, सुन्दर राज, दिनेश प्रजापत, कुणाल पालीवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी, संविदा सुरक्षा अधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE