चित्तौड़गढ़। आगामी 1 फरवरी को सेगवा क्षेत्र चेतक बस्ती का आयोजित हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में दौरे किये जाकर घर-घर सम्पर्क अभियान किया जा रहा है।
प्रचार प्रमुख उमेश अजमेरा ने बताया कि कार्यकर्ताओं की अलग अलग टोलियाँ निमंत्रण पत्र साथ में लिये सभी को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दे रहे हैं साथ ही सभी से कार्यक्रम में अधिकाधिक सहयोग की अपील की जा रही है। पदाधिकारी व कार्यक्रर्ताओं का तिलक नगर, सेगवा, शारदा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, रामनगर, सेगवा हाऊसिंग बोर्ड, सेगवा गांव, गोकुल धाम, वैशाली नगर, तिरूपति नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में सघन सम्पर्क अभियान जारी है। हिन्दू सम्मेलन से एक दिन पूर्व शनिवार 31 जनवरी को चमत्कारी सांवरिया मंदिर पर हनुमान चालिसा पाठ होगा। रविवार 1 फरवरी को प्रातः कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके पश्चात् संत आशीर्वचन एवं भोजन महाप्रसादी के साथ हिन्दू सम्मेलन का समापन होगा।
इस सम्पर्क अभियान के दौरान माताओं, बहिनों, आमजन सहित संतों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों में भी सम्पर्क अभियान को लेकर उल्लास दिखाई दे रहा है। सभी नारों व जयघोष के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प ले रहे हैं।