चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत (जिला एवं सेशन न्यायधीश) के निर्देशानुसार सुनील कुमार गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ द्वारा कल रात दिनांक 21.01.2026 को जिला मुख्यालय स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव गोयल ने सर्वप्रथम रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके पश्चात सचिव गोयल ने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बेसेरे का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर ठहरने वाले व्यक्तियों हेतु कंबल, चादर, पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। प्राधिकरण सचिव ने आश्रय स्थल पर आने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की नियमित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने, सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमक यंत्र लगाने तथा ठंड से बचाव हेतु हीटर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही रैन बसेरा में नियमित सफाई, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिससे शीत ऋतु के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।