BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 7:20 pm
KHABAR : बिहार से नीमच लाई गई महिला को मिला न्याय, वन स्टॉप सेंटर बना जीवनरक्षक, फर्जी शादी के जाल से निकली संगीता, ‘सखी’ केंद्र ने लौटाया परिवार का भरोसा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नीमच बीएस कलेश के निर्देशन में वन स्टॉप सेन्टर (सखी) नीमच का संचालन किया जा रहा है। यह वन स्‍टाप सेंटर पीडित महिलाओं के लिए आश्रय का सहारा बन रहा है। जिला महिला बाल विकास अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया कि महिला संगीता को तीर्थ यात्रा करवाने के बहाने से जिला भागलपुर बिहार से ग्राम सरवानिया महाराज तहसील जावद जिला नीमच लाया गया। महिला को डरा धमकाकर विवाह के लिये लड़को व उनके परिवार से मिलवाया जा रहा था। परिवर्तित नाम हंसा व उसका पति बिहार से लड़कियों को बुलाकर पैसो के बदले विवाह करवाने का काम करते है। महिला संगीता एक दिन मौका पाकर हंसा व उसके पति के घर से भाग निकली, मौहल्ले वालो की मदद् से महिला सरवानिया चौकी पहुँची।

महिला पुलिस थाने द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के आदेश से महिला संगीता को सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टॉप सेन्टर सखी की आश्रय व्यवस्था में रखा गया। महिला को वन स्टॉप सेन्टर में आश्रय, चिकित्सा, परामर्श व पुलिस सहायता दी गई। महिला संगीता के परिवार का पता लगाने में वन स्टॉप सेन्टर सखी की प्रभारी प्रशासक दिपिका नामदेवएवं उनकी टीम तथा स्टॉफ और पुलिस प्रशासन ने प्रयास करके महिला के परिजनों के निवास स्थल का पता लगाया और उन्हें उनकी बच्ची के वन स्टॉप सेन्टर सखी में सुरक्षित होने की सूचना दी। महिला के परिजनों को बिहार से नीमच बुलाया गया।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी महोदय के आदेश के पश्चात महिला संगीता को पुलिस के सुर्पुद किया गया, ताकि महिला संगीता की माता की शिनाक्त के पश्चात महिला संगीता को उसकी माता के सुर्पुद किया जा सके। इस तरह वन स्टॉप सेन्टर (सखी) नीमच महिला पीड़ित परिवर्तित नाम महिला संगीता का अंजान शहर में एक सुरक्षित सहारा बना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE