BREAKING NEWS
NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 10:31 am
KHABAR : युवती का अपहरण नहीं, निकली लुटेरी दुल्हन, गैंग की सोची समझी थी साजिश, एक आरोपी से 90 हजार जब्त, दुल्हन समेत अन्य की तलाश जारी, पढे़ खबर

Share On:-

​ग्वालियर। शहर के व्यस्त दाल बाजार में गुरुवार को कार का शीशा तोड़कर युवती का अपहरण कर ले जाने की घटना ने सनसनी फैली थी। बाद में खुलासा हुआ कि वह अपहरण नहीं था बल्कि “लुटेरी दुल्हन” गैंग की एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर ठगी के 90 हजार बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य साथियों और लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी है।


शादी के नाम पर 2 लाख रुपए दे दिए
दरअसल शिवपुरी लिंक रोड निवासी मेहन्द्र पाराशर को बेटे की शादी के लिए एक लडक़ी की जरूरत थी। बेटा मानिसक रूप से विक्षित है। मुरैना निवासी राकेश शर्मा से उनका परिचय है। राकेश ने कहा कि वह एक लडक़ी को जानता है, उससे बेटे की शादी करा देगा। लेकिन उनकी दो लाख रुपए की मदद करनी होगी। इस पर वह तैयार हो गए। राकेश ने उन्हे किसी बंटी धाकड़ नाम के युवक से मिलाया। बंटी ने कहा कि उसकी साली पूनम गौर उर्फ डॉली से शादी करा देगा। जिसके बाद बंटी ने उन्हें हीरा ठाकुर से मिलवाया तो महेन्द्र ने हीरा ठाकुर और उसकी पत्नी को दो लाख रुपए दे दिए।


कार को ओवरटेक कर अपहरण
हालांकि उन्हें शंका हुई तो उन्होंने कहा कि 50 हजार बाद में लेना। लेकिन वह नहीं माने तो पूरी रकम दे दी। इसके बाद बंटी ने डॉली से उनके बेटे की शादी करा दी। शादी के नाम पर नोटरी कराने के बाद महेन्द्र बेटे बहू को कार में लेकर जा रहे थे। तभी कोतवाली थाना क्षेत्र दाल बाजार के पास एक एक्टिवा और बाइक से आए चार लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर कार को रोका और दरवाजे का कांच फोड़कर कार में सवार दुल्हन का अपहरण कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।दिनदहाड़े युवती का अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया।


दुल्हन और उसकी गैंग की चाल
पुलिस मौके पर पहंची और जांच की तो पता चला कि वह अपहरण नहीं बल्कि दुल्हन और उसकी गैंग की सोची समझी साजिश थी। पुलिस ने गाड़ी के नम्बर में आधार पर एक युवक को पकड़ लिए और उसके पास से 90 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। वहीं पुलिस ने फरियादी महेंद्र की शिकायत पर राकेश शर्मा, बंटी धाकड़, हीरा ठाकुर, पूनम गौर उर्फ डॉली और 4 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE