BREAKING NEWS
कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 11:27 am
KHABAR : रेलवे की बड़ी पहल, रतलाम मंडल में ट्रैक फेंसिंग से बढ़ेगी सुरक्षा, समयबद्ध होगा रेल संचालन, 500 किमी से अधिक ट्रैक पर कार्य जारी, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ ट्रेनों की गति, संरक्षा एवं सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मंडल द्वारा ट्रैक साइड फेंसिंग (बाउंड्री वॉल/सेफ्टी फेंसिंग) का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्य दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। रतलाम मंडल का नागदा–गोधरा रेलखंड मुंबई–दिल्ली सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे ‘मिशन रफ्तार’ के अंतर्गत 160 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

इस परियोजना के तहत ट्रेनों की गति बनाए रखने तथा रेलवे ट्रैक पर पशुओं के प्रवेश से होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के उद्देश्य से नागदा–गोधरा रेलखंड के चिन्हित स्थानों पर लगभग 98 किलोमीटर रेलखंड को बाउंड्री वॉल से सुरक्षित किया गया है। यह कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे न केवल ट्रेनों का संचालन सुरक्षित हुआ है, बल्कि पशु मालिकों को भी राहत मिली है।

इसके अतिरिक्त रतलाम मंडल के चंदेरिया–मंदसौर, मंदसौर–रतलाम, मंदसौर–इंदौर, इंदौर–डॉ. अंबेडकर नगर–खंडवा, नागदा–भोपाल तथा उज्जैन–देवास–इंदौर रेलखंडों के चिन्हित क्षेत्रों में सेफ्टी फेंसिंग/बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इन रेलखंडों में कुल लगभग 501 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में बाउंड्री वॉल निर्माण का प्रस्ताव है। गत वर्ष लगभग 127 किलोमीटर क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया, जबकि वर्ष 2025-26 में अब तक लगभग 80 किलोमीटर क्षेत्र में यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

इंदौर–देवास–उज्जैन–भोपाल रेलखंड पर वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य तेज गति से प्रगति पर है।

सभी चिन्हित क्षेत्रों में बाउंड्री वॉल निर्माण पूर्ण होने से रेलवे ट्रैक पर पालतू एवं जंगली जानवरों की आवाजाही रुकेगी, ट्रेनों का निर्बाध एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा, किसानों के पशुधन को होने वाले नुकसान से बचाव होगा, ट्रेनों की समयपालनता में सुधार आएगा तथा यात्री निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE