BREAKING NEWS
कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 12:48 pm
NEWS : बागवानी में क्रांति, चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय कृषि सेमीनार में किसानों को मिली नई तकनीकी जानकारी, फल उत्पादन और संरक्षित खेती पर विशेषज्ञों ने दी किसानों को खास ट्रेनिंग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत “उद्यानिकी फसलों की उन्नत कृषि विधियां, फल उत्पादन एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीक” विषय पर जिला स्तरीय सेमीनार का आयोजन 21 एवं 22 जनवरी को सीताफल उत्कृष्टता केंद्र, निंबाहेड़ा रोड, चित्तौड़गढ़ में किया गया।

सेमीनार में कृषकों के पंजीयन के बाद सहायक निदेशक उद्यान जोगेन्द्र सिंह राणावत ने सेमीनार की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी तथा उपस्थित कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्यान (खंड-भीलवाड़ा) महेश चेजारा ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कृषकों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। वहीं, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र, चित्तौड़गढ़ के प्रोफेसर डॉ. रतनलाल सोलंकी ने उद्यानिकी फसलों में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। सीताफल उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक (अनुदान) रमेश आमेटा ने लहसुन-प्याज की आधुनिक कृषि विधियां, रखरखाव और फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी।

उपनिदेशक आईपीएम ओम प्रकाश शर्मा ने उद्यानिकी फसलों में समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन पर प्रकाश डाला। नाबार्ड के प्रबंधक महेन्द्र सिंह डूडी ने नाबार्ड की कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि अधिकारी (फसल) डॉ. शिवांगी जोशी ने उद्यानिकी फसलों एवं फलदार पौधों में कीट प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कृषि अधिकारी उद्यान डॉ. विमल सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री कृषि सूक्ष्म सिंचाई योजना सहित कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने मिट्टी परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता पर जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक एवं मधुमक्खी पालक मोहनलाल खटीक ने मधुमक्खी पालन की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी साझा की।

सेमीनार में सहायक लेखाधिकारी उद्यान भवानी सिंह चुण्डावत, अनिल कुमार भावरिया, रमेश चन्द्र रेगर, दुर्गेश कुमार रेगर, सुनील कुमार धाकड़, अजीत कुमार यादव (कृषि पर्यवेक्षक), भीम सिंह पंवार (कनिष्ठ सहायक) सहित लगभग 120 कृषकों ने भाग लिया। सेमीनार का मंच संचालन कृषि अधिकारी उद्यान जसवंत कुमार जाटोलया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE