BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 6:59 pm
BIG NEWS : एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का ओपन कैंपस ड्राइव, राधा देवी कॉलेज के विद्यार्थियों की चमकी किस्मत, मिला सुनहरा करियर अवसर, बड़े पैमाने पर हुआ चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राधा देवी रामचन्द्र मंगल महाविद्यालय, भाटखेड़ा में दिनांक 23 जनवरी 2026 को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा भव्य ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा बैंक की कार्य संस्कृति, कार्यक्षेत्र, आधुनिक बैंकिंग प्रणाली, करियर ग्रोथ तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी देकर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों के बहु-स्तरीय साक्षात्कार आयोजित किए गए। विद्यार्थियों की प्रतिभा, ज्ञान, आत्मविश्वास एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कंपनी के एचआर मैनेजर एवं चयन समिति ने उनकी सराहना की। एचआर मैनेजर ने बताया कि भविष्य में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा इस महाविद्यालय के विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर बैंक के विभिन्न विभागों में आकर्षक वेतन पैकेज पर चयनित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चयनित विद्यार्थियों ने इसे अपने करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एचआर मैनेजर एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह प्लेसमेंट ड्राइव महाविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुई, जिससे विद्यार्थियों के लिए नए करियर अवसरों के द्वार खुले।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE