BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 8:53 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही  एस्कॉर्टिंग करती कार हुई रवाना तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर रोका तो पीछे से आ रहे तस्करों ने उठाया ये कदम, तलाशी लेते ही अधिकारी रह गए दंग, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 127 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एस्कॉर्टिंग कर रही एक अन्य कार को भी जब्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवानलाल (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता द्वारा मोरवन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की संदिग्ध मारुति डिजायर कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। जांच में सामने आया कि पीछे आ रही मारुति एस-प्रेसो कार उक्त वाहन की एस्कॉर्टिंग कर रही थी। पुलिस वाहन को देखकर एस-प्रेसो कार का चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा मारुति एस-प्रेसो कार की तलाशी लेने पर उसमें 127 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडाचूरा सहित दोनों कारों को जब्त कर मौके से ईश्वर पुत्र अमरसिंह रावत (25 वर्ष) निवासी बत्तीसड़ी, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच (म.प्र.) तथा कारूलाल पुत्र उदयराम धनगर (25 वर्ष) निवासी रामखेड़ा, थाना रामपुर, जिला नीमच (म.प्र.) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने फरार व्यक्ति का नाम दिलखुश पुत्र सालीगराम रावत निवासी खेजड़ी, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में एएसआई जगदीशचंद्र, हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह तथा कांस्टेबल टंवर सिंह, राकेश कुमार, प्रेमाराम, सुनील एवं श्रीभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE