BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2026, 11:14 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की पारसोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की काटूंदा में नाकाबंदी तो कोटा की तरफ से आई कार, फिर जैसे ही चालक ने उठाया ये कदम..., अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना पारसोली ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक कार से 45.210 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर अजमेर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध रूप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थाना पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव के नेतृत्व में एएसआई रामदयाल तथा कांस्टेबल जितेन्द्र, सोनाराम, मनोज, शीशराम एवं राजेन्द्र द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 (कोटा-चित्तौड़गढ़ लेन) पर सरहद काटून्दा में नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान कोटा की ओर से आ रही एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक ने नाकाबंदी स्थल से कार निकालने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेरा डालकर कार को रोका। कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह घबरा गया।

कार की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर रखे दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 45.210 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एवं कार को जब्त कर आरोपी शाकिर हुसैन उर्फ सोनू (30) पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी बघेरा रोड, आज़ाद नगर, केकड़ी, थाना केकड़ी, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया। थाना पारसोली में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE