नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत गांव गणेशपुरा निवासी 28 वर्षीय समरथ पुत्र गोपाल मेघवाल की बीती रात जहरीला पदार्थ गटकने से मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, समरथ ने 24 जनवरी को सल्फास खा लिया था। इसके बाद उसे रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहाँ उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।

आज सुबह समरथ के शव का नीमच जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
