मंदसौर। सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 2.10 लाख रुपए बताई जा रही है।

फरियादी भागीरथ मालवीय (51), निवासी पिण्डा, थाना अफजलपुर ने 24 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी को जिला चिकित्सालय परिसर से उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (MP 14 ME 5242) चोरी हो गई थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी भारतलाल मालवीय (29), निवासी ग्राम आक्या फाटक, थाना दलौदा की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अस्पताल से बाइक चोरी करने के अलावा तीन और मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी।

जप्त की गई वाहनें-
- हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (MP 14 MF 5242)
- होंडा प्लेजर स्कूटी (बिना नंबर)
- स्प्लेंडर प्लस (MP 14 MV 5067)
- यामाहा CRUX (MP 14 MB 4807)
आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की तलाश की जा रही है।
