BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 6:37 pm
BIG NEWS : नीमच स्टेशन पर मौत को मात, हल्दीघाटी एक्सप्रेस के सामने कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया, आपातकालीन ब्रेक से रूकी ट्रेन, जीआरपी-आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बची जान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग को ट्रेन के सामने कूदने से बचा लिया गया। जीआरपी और आरपीएफ जवानों की मुस्तैदी और लोको पायलट की सूझबूझ से 55 वर्षीय राजेश पाटिल की जान बच गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हल्दीघाटी एक्सप्रेस के स्टेशन में प्रवेश करते समय हुई।

जमुनिया कला निवासी राजेश पाटिल मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से स्टेशन पहुंचे थे। सुबह लगभग 11:45 बजे जब हल्दीघाटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आ रही थी, उन्होंने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेश का हाथ पकड़कर उन्हें पटरी से खींच लिया। इसी दौरान लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। जीआरपी ने राजेश को तुरंत थाने पहुंचाया, जहां उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में राजेश ने अपनी मानसिक परेशानियों और प्रताड़ना का जिक्र किया है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीआरपी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और बुजुर्ग के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है, जबकि राजेश की काउंसलिंग भी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE