BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 10:40 am
BIG NEWS : ऑपरेशन मुस्कान के तहत शामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शामगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि बाल सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता का भी प्रमाण है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवयस्क बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी हेतु प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सोराष्ट्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

घटना का विवरण-
दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना शामगढ़ पर एक फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने स्वयं संज्ञान में लेते हुए त्वरित एवं गंभीर अनुसंधान के निर्देश दिए। इसके पश्चात थाना शामगढ़ पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से निरंतर प्रयास किए गए। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अपहृत बालिका गुजरात राज्य में है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 जनवरी 2026 को गुजरात पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

दस्तयाबी के पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा शामगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत नाबालिगों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। शामगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE